दिल्‍ली की श्रीराम बस्ती को भेजी गई नोटिस, आप बोली- भाजपा की डीडीए ने फिर झुग्गियों को उजाड़ने जा रही

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आदर्श नगर की श्रीराम बस्ती में डेमोलिशन के लिए नोटिस भेजा है। जब से ये नोटिस मिली है तब से यहां के लोगों को अपने सिर से छत छिन जाने का घर सता रहा है। जब से लोगां को ये नोटिस मिली है उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है।

delhi

याद रहे अभी कुछ दिनों पहले भी आदर्श नगर की एक बस्ती को उजड़ा गया था, जहां पर 60 वर्षों से भी ज्यादा समय से रह रहे थे। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने डीडीए की इस नोटिस पर आप विधायक ने डीडीए और केंद्र सरकार पर जमकर गुस्‍सा निकाला है।

बृजेश पाठक ने कहा बीजेपी की डीडीए ने फिर दिल्ली की झुग्गियों को उजाड़ने का नोटिस भेजा है. लगता दिल्ली वालों को गरीबों से दुश्मनी है।उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "जहां झुग्गी वहां मकान" का वादा कर गरीबों को बेघर कर रहे हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

आप विधायक ने कहा पीएम मोदी गरीब के साथ होने का दावा करते हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि केंद्र की दिल्ली वालों और गरीबों से कोई दुश्‍मनी है। दुर्गेश ने बताया श्रीराम बस्‍ती में रहने वाले अधिकांश लोग रेहड़ी लगाकर, दूसरों के घर में काम करके अपना गुजारा करते हैं। ये सब लोग बीते कई सालों से यहां पर रह रहे हैं पीएम मोदी इनके आशियाने को उजाड़ना चाह रहे हैं। पहले आदर्श नगर की बस्ती को उजाड़ दिया गया जहां पर लोग बीते 60 सालों से रह रहे थे।

श्री राम नगर के एक निवासी ने कहा जबसे हमें नोटिस मिला है, हमारे घर में किसी ने खाना नहीं खाया है। हम बहुत गरीब लोग है। हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं,हमारे पास रहने का और कोई ठिकाना नहीं है हम बेघर हो जाएंगे। कृपया हमें जीने दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+