किसी भी AAP नेता के खिलाफ एक भी सबूत नहीं, हम कानून का पालन करने वाले: प्रियंका कक्कड़

केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कथित दिल्ली शराब नीतिसे जुड़े मामले में समन भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी पिछले दो वर्षों से सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांतवी बार समन भेजा है। इस बीच कथित शराब घोटाले में केंद्रीय एजेंसी के लगातार एक्शन को आम आदमी पार्टी ने राजनीति से प्रेरित बताया। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन और सीबीआई के नोटिस पर पर बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों से बीजेपी ने हमेशा अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे डालने की कोशिश की है।

AAP speakar Priyanka Kakkar

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक बयान में कहा, "ईडी ने एक पैसा भी बरामद नहीं किया है अब तक किसी भी आप नेता के आवास से नहीं। हम कानून का पालन करने वाले लोग हैं।"

दरअसल, ईडी ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। केंद्रीय एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीएम केजरीवाल ने ईडी के समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि वे कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, "ईडी कोर्ट गई है तो उन्हें फैसले का इंतजार करना चाहिए और बार-बार समन नहीं भेजना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाएगा और उसके मुताबिक आगे कदम उठाया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+