'2024 के लिए कोई प्रावधान नहीं, यह केवल चुनावी जुमला', महिला आरक्षण बिल पर बोले AAP सांसद सुशील गुप्ता
Sushil Gupta on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को निचली सदन यानी लोकसभा में पेश किया गया। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर काफी उम्मीद थी। राज्यसभा में पास हुआ एक बिल 10 सालों से पेंडिंग थी कि महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बहुत बढ़-चढ़ कर इसका स्वागत करने के लिए तैयार हुई थी। महिलाओं को बराबरी का हक मिले। लेकिन इस बिल में ऐसा कुछ नहीं है। कल जो बिल की कॉपी देखी गई। उसके अंदर 2024 के लिए कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बिल में स्पष्ट लिखा है कि ये आने वाले समय में लागू होगा।

'मोदी सरकार को 2024 के लिए योजना बनानी चाहिए'
सुशील गुप्ता ने कहा कि पहले जनगणना होगी, फिर कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद सालों बाद इसे लागू किया जाएगा। कुछ पता नहीं यह कब लागू होगा। चाहे दस साल लग जाए या 20 साल लग जाए। यह केवल चुनावी जुमलों का स्थान नहीं होना चाहिए। महिलाओं को अगर हक देना है तो मोदी सरकार को 2024 के लिए योजना बनानी चाहिए और वही बिल लानी चाहिए।
'10 साल लगेंगे या 20 साल कुछ पता नहीं'
सुशील गुप्ता ने ट्विटर (X) पर लिखा कि महिला आरक्षण बिल पिछले 10 सालों से राज्यसभा में पास होकर पेंडिंग था, आम आदमी पार्टी पूरी तरह इसके समर्थन में थी। लेकिन कल जब इस बिल की कॉपी देखी तो पता लगा उसमे 2024 के चुनावों के लिए कोई प्रावधान नहीं है। यह जनगणना के बाद नया परिसीमन बनने के बाद लागू होगा, इसमें पता नहीं कितना समय लगेगा, 10 साल लगेंगे या 20 साल?
Recommended Video
यह भी पढ़ें- दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने MCD को दिए 117 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य से जुड़े 1720 प्रोजेक्ट में होंगे खर्च












Click it and Unblock the Notifications