'किसी पार्टी के प्रवक्ता नहीं ले सकते सीट बंटवारे का निर्णय', अल्का लांबा के बयान पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार
Saurabh Bhardwaj: I.N.D.I.A गठबंधन के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच फूट की कई बार अटकलें लगाई गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसा ही एक बयान फिर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता की टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है।
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच सब ठीक है। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि किसी भी पार्टी का प्रवक्ता किसी भी राज्य में सीट बंटवारे पर निर्णय नहीं ले सकता है।

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और ऐसे मुद्दों पर सभी पार्टियां बैठकर चर्चा करती है। कोई भी प्रवक्ता यह तय नहीं कर सकता है। उनसे पूछा कि I.N.D.I.A गठबंधन में किस पार्टी को कितनी सीट मिल रही है, तो उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का प्रवक्ता यह तय नहीं कर सकता है।
बता दें कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने अक्रामक रुख अपनाते हुए देश की राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। जिस पर आप आगबबूला हो गई है। भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करने की रणनीति बना रही 26 राजनतिक दलों का प्रतिनिधित्व कर रही कांगेस पार्टी का ये ऐलान दिल्ली की आम आदमी पार्टी यानी आप के साथ इस विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के लिए भी बड़ा झटका है।
बता दें दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल के अलावा कांग्रेस के अन्य सीनियर नेता मौजूद थे। जिसमें कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा ने इस बैठक के बारे में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए खुलासा करते हुए कहा कि हमारी तीन घंटे तक चली इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ओर दीपक बाबरिया मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- UP Congress: अजय राय को मिला कांटो का ताज, क्या डूबती कांग्रेस को दे पाएंगे संजीवनी












Click it and Unblock the Notifications