Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में 30 अप्रैल तक लगाया गया नाइट कर्फ्यू, ई पास पर इन लोगों को मिलेगी छूट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। दिल्ली में रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। दिल्ली सरकार का ये आदेश तत्काल प्रभाव से राजधानी में लागू होगा।

Night curfew

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi में 30 April तक लगा Night Curfew | वनइंडिया हिंदी

    नाइट कर्फ्यू में कहां पाबंदी और कहां मिलेगी छूट

    नाइट कर्फ्यू में प्राइवेट डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को छूट रहेगी, लेकिन इन्हें अपने साथ आई कार्ड लेकर साथ चलना होगा।

    इसके अलावा जिन यात्रियों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या फिर बस स्टेशन जाना है उन्हें भी नाइट कर्फ्यू में छूट मिलेगी, लेकिन उन्हें अपने साथ टिकट लेकर चलना होगा।

    - गर्भवती महिलाओं और या फिर फिर अन्य मरीजों को रात में इलाज के लिए जाने की छूट होगी।

    - इसके अलावा बस, मेट्रो, ऑटो टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन में सिर्फ उन्हीं लोगों को यात्रा करने की छूट मिलेगी, जिन्हें नाइट कर्फ्यू में छूट दी जाएगी। इसके अलावा आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले डिपार्टमेंट को छूट रहेगी।

    - ट्रैफिक मूवमेंट पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। लोग वैक्सीनेशन करवाने जा सकते हैं, लेकिन ई पास की जरूरत होगी। ई-पास पर राशन, सामान्य, फल, सब्जियां और मेडिकल स्टोर के मालिकों को अनुमति दी जाएगी। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को ई-पास पर जाने की अनुमति होगी

    - नाइट कर्फ्यू में इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट परिवहन मूवमेंट, आवश्यक / गैर-आवश्यक सामानों के परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस तरह के मूवमेंट के लिए ई पास हासिल करना होगा।

    - नाइट कर्फ्यू में आम लोगों की आवाजाही, गैर जरूरी सेवाएं और वस्तुओं पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

    दिल्ली में सोमवार को आए थे 3548 केस

    आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 3548 मामले दर्ज किए गए थे और 15 मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली में बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार ये कह चुकी है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं तो इस विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+