कंझावला केस: निधि की मां का बड़ा दावा- मेरी बेटी नहीं भागती तो उसे भी कुचल देते
कांझावाला मामले में मुख्य गवाह के तौर पर पेश की जा रही निधि की मां ने अपनी बेटी का बचाव किया है।

दिल्ली के कंझावला केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जहां एक और मृतका अंजलि की मां ने उसकी सहेली निधि पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तो वहीं निधि की कई बातें गलत साबित हुई हैं। निधि ने दावा किया था कि, अंजलि शराब के नशे में थी, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच निधि की मां अपनी बेटी के बचाव में सामने आई हैं। निधि की मां का कहना है कि, अंजलि की मां मेरी बेटी पर 'झूठे' आरोप लगा रही हैं। घटना वाली रात निधि बहुत घबराई हुई थी।

निधि की मां का बयान- बहुत घबराई हुई थी मेरी बेटी
निधि की मां ने कहा कि घटना वाली रात निधि बहुत घबराई हुई थी। उसने मुझे बताया कि कुछ लोगों ने उसकी दोस्त के ऊपर कार चढ़ा दी है, उन्होंने निधि के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की लेकिन वह भाग आई। निधि ने बताया था कि बहुत तगड़ा एक्सीडेंट हुआ है और उस लड़की को मारा गया है। मृतक लड़की की मां ने जो भी आरोप मेरी बेटी पर लगाए हैं वह सब झूठे हैं।

निधि के कई आरोपों पर सवालिया निशान
बता दें कि इस हादसे की निधि सबसे अहम चश्मदीद गवाह है। जिसने अंजलि का एक्सीडेंट होते और उस पर कार चढ़ाते हुए देखा है। लेकिन निधि के कई विरोधाभासी बयानों ने उस पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस की जांच और मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जब निधि से पूछा गया कि उस रात क्या हुआ था, निधि ने जवाब दिया था कि मृतक लड़की (उसकी दोस्त) नशे में थी और स्कूटी चलाने के लिए ज़ोर दे रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीए होने की बात को नकार दिया गया है।

निधि के आरोपों को मृतका की मां ने बताया था गलत
निधि के आऱोपों पर अंजलि की मां ने कहा था कि उनकी बेटी ने अपने जीवन में कभी शराब नहीं पी है। निधि को लेकर उन्होने कहा कि वह कभी हमारे घर नहीं आई। वह झूठ बोल रही है। मेरी बेटी ने कभी शराब नहीं पी। वह कभी शराब पीकर घर नहीं आती थी। निधि झूठ बोल रही है। घटना की इकलौती चश्मदीद गवाह अंजलि की सहेली निधि पर कई सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस करवा सकती है नार्को टेस्ट
इसी बीच दिल्ली पुलिस इस मामले में आरोपियों और निधि का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है जिससे केस की हर कड़ी को आपस में जोड़ा जा सके। हालांकि आज इसे लेकर जब स्पेशल सीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच अभी चल रही है अगर आगे जरूरत पड़ी तो जो कार्रवाई उचित होगी वो की जाएगी। उधर एक मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि निधि और उसकी मां साथ में नहीं रहते थे, वे कई सालों से अलग रह रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications