'NewsClick के कृत्य आतंकवाद जैसे, देश की संप्रभुता कमजोर करने की रची साजिश', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल रिमांड आवेदन में समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के संस्थापक को लेकर बड़े आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कोर्ट को कथित तौर पर बताया है कि न्यूजक्लिक ने कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के विवादित क्षेत्र के रूप में प्रसारित करने की साजिश रची थी। पुलिस ने कहा कि समाचार पोर्टल का ये कृत्य आतंकवादियों जैसा था। इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ ने कथित तौर पर भारत की संप्रभुता को कमजोर करने की साजिश रची थी।
न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीरपुर कायस्थ को न्यूजक्लिक पोर्टल पर चीन समर्थित समाग्री के प्रचार के लिए फंड लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई आतंकवाद विरोधी कानून के तहत की। पुलिस ने रिमांड आवेदन में कोर्ट को बताया, "गुप्त सूचना से पता चला है कि पुरकायस्थ, नेविल रॉय सिंघम और उनके स्वामित्व वाली शंघाई स्थित कंपनी के कुछ अन्य चीनी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को ईमेल भेजे हैं। ईमेल से पता चला है कि ये संदेश कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं दिखाने के इलादे से किए गए थे।"

मामले में सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है। वहीं न्यूजक्लिक के संस्थापक पर यूएपीए के तहत कार्रवाई के विरोध में न्यूज प्लेटफार्म ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें कथित तौर पर चीन समर्थक प्रचार के लिए धन प्राप्त करने के लिए प्रबीर के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अदालत में कहा कि न्यूजक्लिक से जुड़े मामले में अवैध रूप से गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के एक्शन के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का ध्यान में नहीं रखा गया। अदालत ने सिब्बल ने मामले की सुनवाई याचिका दायर करने के दिन ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications