दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 16 की मौत, रेल मंत्री बोले- 'हालात काबू में हैं, स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही'
New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दुखद घटना हुई, जिसमें दो बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने से प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे यात्रियों में भारी भीड़ और दहशत फैल गई प्लेटफार्म पर मची भगदड़ में कई 16 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।"

इसके साथ ही केंद्रीय रेलवे मंत्री ने कहा नई दिल्ली स्टेशन पर जमा यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है और आगे भी कई ट्रेनें आने की संभावना है।
रेल मंत्री ने कहा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। पूरी टीम उन सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है जो इस दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं।
क्यों मची भगदड़?
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रेलवे, केपीएस मल्होत्रा ने भगदड़ के कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ की वजह देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की एक बड़ी संख्या का प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा होना था। उन्होंने बताया "जब प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, तो प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे लोग मौजूद थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी देरी से चल रही थी, और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12,13 और 14 पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, 1500 जनरल टिकट बेचे गए थे - इसलिए भीड़ बेकाबू हो गई।"












Click it and Unblock the Notifications