Nangloi Jat Chunav Result: दिल्ली की नांगलोई जाट सीट पर कौन मार रहा बाजी? इन उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला
Nangloi Jat Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025 )के रिजल्ट का अब इंतजार खत्म होने वाला है। 5 फरवरी हुई वोटिंग के बाद अब 8 फरवरी को मतगणना होगी। जिसमें यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस बार चुनाव में काफी कड़ी टक्कर देखी जा रही है। ऐसे में दिल्ली की नांगलोई जाट विधानसभा सीट (Nangloi Jat assembly seat) पर भी काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
नांगलोई जाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है और यह उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। नांगलोई जाट, जिसे आमतौर पर नांगलोई कहा जाता है, दिल्ली के पश्चिम जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण इलाका है, जो पश्चिम विहार, आउटर रिंग रोड और नजफगढ़ से घिरा हुआ है।

Nangloi Jat Assembly: नांगलोई जाट में कुल 59.02 प्रतिशत मतदान
वोटिंग फीसदी की बात करें तो नांगलोई जाट में कुल 59.02 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नांगलोई जाट विधानसभा सीट पर आप कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है, जिससे यहां के समीकरण त्रिकोणीय बन गए हैं। आप से यहां रघुविंदर शौकीन चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बीजेपी ने मनोज शौकीन को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने रोहित चौधरी पर दांव खेला है।
Nangloi Jat Candidate: किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?
- आप से रघुविंदर शौकीन
- बीजेपी से मनोज शौकीन
- कांग्रेस से रोहित चौधरी
2001 की जनगणना के अनुसार, नांगलोई जाट की कुल जनसंख्या 1,50,371 थी, जिसमें पुरुषों की संख्या 55% और महिलाओं की 45% थी। यहां की औसत साक्षरता दर 63% दर्ज की गई, जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 71% और महिलाओं की 53% थी।
2020 विधानसभा चुनाव परिणाम
आम आदमी पार्टी (AAP) - रघुविंदर शौकीन (जीते) - 74,444 वोट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) - सुमन लता - 62,820 वोट
कांग्रेस (INC) - मनदीप सिंह - 9,761 वोट
2015 विधानसभा चुनाव परिणाम
आम आदमी पार्टी (AAP) - रघुविंदर शौकीन (जीते) - 83,259 वोट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) - मनोज कुमार शौकीन - 46,235 वोट
कांग्रेस (INC) - डॉ. बिजेंद्र सिंह - 15,756 वोट
नांगलोई जाट विधानसभा सीट का पूरा चुनावी इतिहास पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Nangloi Jat Assembly Election History
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications