म्यूटिनी मेमोरियल स्वतंत्रता सेनानियों के जय घोष का प्रतीक है: सौरभ भारद्वाज

Delhi Heritage Walk Festival: इतिहास में रूचि रखने वाले लोगों के लिए दिल्ली में आयोजित '100 हेरिटेज वाक फेस्टिवल' एक सुनहरा मौका है। इस फेस्टिवल में शामिल होकर आप दिल्ली के इतिहास और पर्यटन स्थलों को अच्छे से जान पाएंगे। दिल्ली सरकार ने पर्यटन को प्रमोट करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया है।

दिल्ली पर्यटन विभाग ने गुरूवार से 'हेरिटेज वाक फेस्टिवल' की शुरुआत की है। अगले 31 दिसंबर यह फेस्टिवल चलेगा। पर्यटन विभाग दिल्ली के 6 सर्किटों पर इस 'हेरिटेज वाक फेस्टिवल' का आयोजन कर रहा है।

Saurabh Bharadwaj

दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने '100 हेरिटेज वाक फेस्टिवल' की शुरुआत दिल्ली के कमला नेहरू रिज सिविल लाइंस के ऐतिहासिक 'म्यूटिनी मेमोरियल' में की थी। इस मेमोरियल का निर्माण अंग्रेजों ने 1857 में आजादी की लड़ाई के दौरान करवाया था। यह मेमोरियल अंग्रेजों ने लड़ाई में मारे गए अंग्रेज अधिकारी और उनके सहयोगियों की याद में बनवाया गया था।

सौरभ भारद्वाज ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा था कि 'यह मेमोरियल केवल अंग्रेजी अफसर और उनके सहयोगियों की मृत्यु का प्रतीक नहीं है, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के जय घोष का भी प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कहा, दिल्ली की समृद्ध विरासत और इतिहास को करीब से जानने का मौका पाएं। इस शानदार यात्रा में शामिल हों और दिल्ली के अनछुए पहलुओं को देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+