मुंबई आतंकी हमले की बरसी: सीएम केजरीवाल ने जवानों के बलिदान को किया नमन

सीएम केजरीवाल ने मुंबई आतंकी हमले के दौरान जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया है। उन्होंने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई में आज के ही दिन 15 साल पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हमला हुआ था। भारतीय इतिहास का वो काला दिन था, जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे। आतंकी हमले की बरसी पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इसमें जान गवांने वालों को श्रद्धांजलि देने का साथ उन जांबाज जवानों को याद किया, जिन्होंने देश की रक्षा में अपनी जान पर खेला था।

CM Kejriwal over Mumbai aatanki hamala

दिल्ली के सीएम ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, "आज 26/11 के मुम्बई आतंकी हमले की बरसी है, उन दुखद हमलों में अपनी जान गँवाने वाले लोगों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और देश के उन पराक्रमी जवानों के साहस और बलिदान को नमन करता हूँ जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की थी।"

नाव से मुंबई आए थे आतंकी,
हमले के तीन दिन पहले 23 नवंबर, 2008 को कराची से नाव के रास्ते ये आतंकी भारत की सीमा में घुसे। समुद्र तट से वे सीधे मुंबई में दाखिल हुए। आतंकियों ने यहां पहुंचने के लिए पहले भारतीय नाव पर कब्जा किया। इस नाव में सवाल चारों भारतीयों को उन्होंने मौोत के घाट उतार दिया। कोलाबा के पास कफ परेड के मछली बाजार पहुंचने के बाद ये आतंकी चार समूहों में बंट गए थे। यहां से सभी टैक्सी लेकर मुंबई शहर के भीतर दाखिल हुए।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर 15 मिनट गोली बारी
आतंकियों ने पहला हमला छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर किया गया। रेलवे स्टेशन के मुख्य हॉल में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इन हमलावरों में अजमल कसाब भी शामिल था, जिसे अब फांसी दी जा चुकी है। दोनों हमलावरों ने एके 47 राइफलों से 15 मिनट तक गोलीबारी कर 52 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 100 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था।

26/11 काला दिन
26/11 के तीन बड़े मोर्चों में मुंबई का ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस शामिल था। जब हमला हुआ तो ताज में 450 और ओबेरॉय में 380 मेहमान मौजूद थे। खासतौर से ताज होटल की इमारत से निकलता धुंआ तो बाद में हमलों की पहचान बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+