'मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत 77वीं ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर द्वारकाधीश के लिए हुई रवाना

मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023: दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के अंतर्गत 77वीं ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई। तीर्थयात्रा पर रवाना किए जाने से पहले इन बुजुर्गो के लिए दिल्‍ली में एक भजन संध्‍या का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्‍ली सरकार की ओर से मंत्री आतिशी ने सहभागिता की।

Chief Minister Pilgrimage

राजस्‍व मंत्री ने भजन संध्‍या में टिकट सौंपे

तीर्थयात्रा से पूर्व आयोजित भजन संध्या के दौरान बुजुर्गों से मंत्री आतिशी मिली और उनकी यात्रा के लिए टिकट सौंपा। इसके साथ ही सभी की यात्रा मंगलमय हो इसकी कामना की।

बुजुर्गों के 'श्रवण कुमार' अरविंद केजरीवाल

इस अवसर पर मंत्री आतिशी ने कहा बुजुर्गों के 'श्रवण कुमार' अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सभी बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवा रहे हैं। उन्‍होंने बताया सीएम केजरीवाल का 'मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा' को शुरू करने का उद्देश्‍य ये था कि वो एक बेटे के रूप में दिल्‍ली के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाते रहें। ये उनकी ख्‍वाहिश है कि इस योजना के तहत दिल्‍ली के सभी बुजुर्ग तीर्थ यात्रा कर सके।

73 हजार बुजुर्गो को तीर्थ यात्रा करवा चुकी है सरकार

आतिशी ने बताया बुजुर्गो की तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च केजरीवाल सरकार उठाती है। उन्‍होंने बताया सीएम केजरीवाल की बदौलत आज इस तीर्थ यात्रा योजना के तहत 77वीं ट्रेन द्वारकाधीश के लिए रवाना हो रही है। इससे पहले 76 ट्रेनों के जरिए लगभग दिल्‍ली के 73 हजार बुजुर्ग इस योजना के तहत यात्रा कर चुके हैं। मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च दिल्‍ली सरकार उठाती है।

जानें कब शुरू हुई थी ये मुख्‍यमंत्री तीर्थयात्रा योजना

बता दें मुख्‍यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत अरविंद केजरीवाल सरकार ने वर्ष 2019 में की थी। इस मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सरकार दिल्‍ली में रह रहे वरिष्‍ठ नागरिकों को नि:शुल्‍क तीर्थ यात्रा करवाने की सुविधा दे रही है। इस यात्रा के दौरान रहने और खाने का सारा खर्च भी अरविंद केजरीवाल सरकार उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+