आम लोगों के लिए 13 फरवरी से खुलेगा मशहूर 'मुगल गार्डन', ऐसे कराएं Online Booking
Mughal Gardens to open for public from February 13, Read Details Here: नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन का मशहूर 'मुगल गार्डन' शनिवार यानी 13 फरवरी को आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव कीर्ति तिवारी ने प्रेसवार्ता करके लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शरू हो चुकी है, इस बार लोगों को गार्डन में काफी सुंदर फूल देखने को मिलेंगे, जिसमें गुलाब से लेकर कमल के फूल शामिल हैं।
Recommended Video

आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
- मुगल गार्डन में एंट्री के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी।
- कोरोना महामारी के कारण इस बार केवल ऑनलाइन बुकिंग ही हो रही है, विडों बुकिंग नहीं होगी।
- इसके लिए आपको rashtrapatisachivalaya.gov.in या rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जहां आप बुकिंग ऑप्शन चुनकर आप टिकट बुक कर सकते हैं।
- ऑनलाइन बुकिंग के दौरान मोबाइल नंबर देना जरूरी होगा।
- एक मोबाइल नंबर से केवल एक बार बुकिंग की अनुमति होगी।
- मुगल गार्डन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुलेगा।
- सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक समय एक-एक घंटे के सात स्लॉट खंड में बांटा गया है।
- लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- बिना मास्क पहनें एंट्री नहीं मिलेगी और एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने की परमिशन नहीं है।
- एक slot में केवल 100 लोग को ही गार्डन में एंट्री मिलेगी।
- लोगों को राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से एंट्री करनी होगी, यह गेट नॉर्थ एवेन्यू के करीब है।
मुगल उद्यान विश्व प्रसिद्ध गार्डन हैं
आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन के पीछे के भाग में स्थित मुगल उद्यान विश्व प्रसिद्ध गार्डन हैं, यहां दुनियाभर के रंग-बिरंगे फूलों की छटा देखने को मिलती है। आम लोगों के लिए यह हर साल 1 महीने के लिए खुलता है। इसका निर्माण ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने लेडी हार्डिग के आदेश पर किया था। इसके निर्माण में मुगलकालीन छवि भी देखने को मिलती है। यह 13 एकड़ में फैला हुआ गार्डन है, जो कि चार हिस्सों में बंटा है और ये बेहद ही सुंदर है।












Click it and Unblock the Notifications