नौ महीने की मासूम बच्ची को बचाने के लिए सांसद संजय सिंह ने की भावुक अपील

Delhi Latest News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (Spinal Muscular Atrophy) का मुद्दा उठाया है। संजय सिंह ने इस बार SMA टाइप' 1 से पीड़ित नौ महीने की बच्ची को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए जो इंजेक्शन लगता है, उसकी कीमत 10 करोड़ है। केंद्र सरकार इससे पीड़ित बच्चों व उनके अभिभावकों की मदद के लिए आगे आएं।

संजय सिंह ने एक्स पर लिखा- जैशवी यादव नौ महीने की मासूम बच्ची स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) टाईप 1 जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही है। इस बेटी के इलाज के लिए 10 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। जैशबी के पिता भारतीय वायु सेना में जॉब करते हैं। इस इलाज को DCGI के द्वारा भारत में स्वीकृत न होने के कारण इस बेटी को ये इलाज सैनिक अस्पताल से नहीं मिला पा रहा है । इसलिए मैं आप सब से अनुरोध करता हूं कि आप अपना अपना सहयोग दे कर इस बेटी को जीवन प्रदान करे। एक भारतीय जवान की बेटी की सहायता कर के आप लोग भी देश की सेवा में अपना सहयोग दे सकते है।

Sanjay Singh

बता दें कि इस बीमारी में अगर उचित इलाज नहीं होता है, तो बच्चे का जीवन लगभग 2 वर्ष का होता है। इसका इलाज बहुत महंगा है। सांसद संजय सिंह ने इसे देखते हुए सरकार से बच्चे की मदद के लिए अपील की है साथ ही उसके माता-पिता का बैंक अकाउंट डिटेल्स भी शेयर किया है।

उन्होंने लिखा- बच्ची की इलाज के लिए अपना सहयोग दें। इस बेटी की क्राउड फंडिंग IMPACT GURU NGO के माध्यम से चल रही है जिसकी डिटेल्स नीचे से गई है।

Bank Name: RBL Bank
Account Number : 2223330002979391
Account Name : Baby of Neha and Prashant
IFSC code : RATN0VAAPIS
(The digit after N is Zero)
OR
For UPI Transaction: supportjaishvi@yesbankltd
IMPACT GURU link- https://impactguru.com/fundraiser/help-jaishvi-yadav

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+