राज्यसभा सांसद संजय सिंह का ED पर बड़ा आरोप, कहा- एजेंसी ने कोर्ट में दायर करने पहले लीक की चार्जशीट

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की चार्जशीट पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि कोर्ट में दायर करने पहले से केंद्रीय एजेंसी ने चार्ज शीट मीडिया में लीक कर दी। संजय ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को पहले कोर्ट में आरोप पत्र दायर करने था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अदालत से पहले चार्जशीट के आंशिक हिस्से को लीक कर दिया गया।

राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता संजय सिंह की सोमवार (4 दिसंबर) को ईडी के सामने पेशी हुई। संजय सिंह का पक्ष रखते हुए उनके वकील ने अदालत के सामने आरोपों की एक लंबी फेहरिस्त लेकर पहुंचे। संजय सिंह ने केंद्रीय एजेंसी ईडी पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Sanjay Singh big allegation on ED

संजय सिंह की पेशी के दौरान अदालत में क्या- क्या बातें हुईं?

संजय सिंह ने अदालत में जज से कहा-

मैं आपकी हिरासत में हूं। ED को आपकी कोर्ट में चार्जशीट फाइल करनी थी लेकिन मीडिया में ED पहले ही सिलेक्टिव चार्जशीट को लीक कर चुके हैं।

मीडिया में पूरी गाथा छपवा दी गई कि 60 पेज की चार्जशीट है।

कोर्ट ने संजय सिंह और उनके वकील से आरोप के दावे पर खबर की कॉपी मांगी

कोर्ट ने कहा-

ये खबर है। ED ने ब्रीफ किया होगा। ये चार्जशीट लीक नहीं है।

संजय सिंह ने कहा

- अपने वकील के जरिए खबर के कंटेंट की कॉपी भेजेंगे।

संजय सिंह के वकील ने कहा-

- चार्जशीट कितने पन्नों की है ये या तो कोर्ट को पता है या फिर कोर्ट को लेकिन फिर भी मीडिया में छप गया।

- ED कोर्ट की प्रोसिडिंग को भी तिल का ताड़ बनाती है। ये इनकी आदत है।

बता दें कि इससे पहले संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया। संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+