मां ने लगाया गले, बेटी से दुलार, उतारी गई आरती, केजरीवाल के घर में जश्न, तस्वीरों में देखें

दिल्ली की पुरानी शराब नीति मामले में आरोपों का सामना कर सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवाल को जमानत पर जब रिहा हुए, तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। कहीं पटाखे फोड़े गए, मिठाई बांटी गई, तो आप कार्यकर्ताओं ने कहीं नारे लगाकर सीएम केजरीवाल की रिहाई का स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने एक रोड शो भी आयोजित किया, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रुप में अपनी रिहाई को न्याय जीत बताया। उन्होंने कहा कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता है। देर शाम जब सीएम घर पहुंचे उनकी मां, पिता, बेटी, पत्नी और अन्य परिजनों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ केजरीवाल का स्वागत किया।

घर पर विशेष स्वागत
तिहाड़ जेल से अपने घर पहुंचे तो उनका माता-पिता ने शानदार स्वागत किया। घर पहुंचते ही अरविंद केजरीवाल ने अपने पिता और मां के पैर छुए. इसके बाद उनकी मां ने आरती उतार कर और तिलक लगाया और माला पहनाई। जबकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवालका स्वागत किया और उन्हें गोद में उठा लिया और नारे लगाए।

Arvind Kejriwal arrives at his residence

जेल के बाहर से घर तक जोरदार वेलकम
केजरीवाल के वहां पहुंचने पर फूल बरसाने के लिए उनके आवास के प्रवेश द्वार के बाहर 'फ्लावर ब्लोअर' लगाकर भव्य स्वागत की तैयारी की गई। आप कार्यकर्ता घर को फूलों से सजा रहे थे और शादी जैसा उत्सव मना रहे थे। आप कार्यकर्ता और समर्थक तिहाड़ जेल के गेट नंबर 3 के बाहर इस उम्मीद से जमा हुए थे कि वह वहां से आएंगे चूंकि केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है, ऐसे में रिहाई को बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें अपने आधिकारिक काफिले में जेल नंबर 2 से बाहर ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+