'ब्रिज मरम्मत करने वाली कंपनी और सरकार के अधिकारियों की पकड़ी गई मिलीभगत', मोरबी हादसे पर बोले मनीष सिसोदिया
गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे पर अब जमकर सियासत होने लगी है। विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रही है।
गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे पर अब जमकर सियासत होने लगी है। विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रही है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोरबी ब्रिज की मरम्मत करने वाली कंपनी और गुजरात सरकार के अधिकारियों की मिलीभगत और चोरी पकड़ी गई है।

भाजपा सरकार के इस भ्रष्टाचार ने 150 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। इसके बावजूद कंपनी खुलेआम कह रही है कि ये Act Of God है। उन्होंने कहा कि जब इनके सर पर भ्रष्ट सरकार का हाथ होगा तो ऐसी बोली निकलेगी ही।
इस बीच ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोरबी मामले में सीबीआई-ईडी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? क्या सीबीआई-ईडी सिर्फ आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना जानती है? पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि आज मैं तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिलूंगा। वह मेरे राजनीतिक मित्र हैं। यह एक शिष्टाचार मुलाकात है, क्योंकि मैं चेन्नई जा रही हूं। उन्होंने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन, जब भी दो राजनीति से जुड़े व्यक्ति मिलते हैं तो उससे जुड़ी बातें चर्चा में आ जाती हैं।
कलेक्टरों को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के अधिकार पर भी दिया बयान गुजरात में गृह मंत्रालय की तरफ से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यों को दो जिलों में नागरिकता प्रमाण पत्र का अधिकार कलेक्टरों को दिए जाने पर भी उन्होंने बयान दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम पूरी तरह इसके खिलाफ हैं और हम सीएए का विरोध करते हैं। लेकिन केंद्र सरकार गुजरात चुनाव में फायदे के लिए यह खेल, खेल रही है।
मोरबी ओवरब्रिज टूटने पर भी ममता बनर्जी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी, क्योंकि लोगों की जिंदगी राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह से कई की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता हैं। इस दौरान उन्होंने मोरबी की घटना की जांच के लिए SC के निर्देशन में एक न्यायिक आयोग बनाकर जांच कराने की मांग की।
यह भी पढ़ें- AAP ने हिमाचल चुनाव में झोंकी पूरी ताकत, केजरीवाल, सिसोदिया और मान करेंगे रैली












Click it and Unblock the Notifications