"...सब आरोप झूठे, साबित नहीं कर पा रही एजेंसियां", दिल्ली शराब नीति को लेकर आरोपों पर मंत्री सौरभ भारद्वाज
दिल्ली शराब नीति को लेकर कथित घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसियों की जांच जारी है। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्रियों एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी के हस्ताक्षर के मौके पर उन्होंने कहा केंद्रीय एजेंसियों का इरादा सिर्फ सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने का है।
दिल्ली शराब नीति को लेकर आरोपों की जांच और आम आदमी पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर आप नेता लगातार बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की ओर आयोजित किए गए एक हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने पहुंचे दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि सिर्फ आरोप लगाए गए हैं। क्योंकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, इसलिए अबतक एजेंसियां कोई भी आरोप साबित नहीं कर पर पाई हैं। सिर्फ आप नेताओं पर बिना किसी सबूत के जेल भेजा गया है।

मंत्री भारद्वाज ने कहा, "कोई घोटाला नहीं है। ये सब झूठे आरोप हैं, एजेंसियां या केंद्र सरकार इसका सबूत नहीं दे पाईं। उनका ही इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने और दिल्ली सरकार और आप को रोकने का है। पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं और लोगों से हस्ताक्षर मांग रहे हैं कि वे क्या चाहते हैं।"
आम आदमी पार्टी कथित शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी आशंका को देखते हुए दिल्ली में शुक्रवार (01 दिसंबर) को हस्ताक्षर अभियान शुरू कर रही है। अभियान तहत दिल्ली सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक, पार्षद और पदाधिकारी 2600 पोलिंग स्टेशनों में घर-घर जाएंगे और लोगों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे।












Click it and Unblock the Notifications