'मीडिया में ना प्रसारित हो मेरी जेल की क्लिप', खाने के वीडियो को लेकर सत्येंद्र जैन फिर पहुंचे कोर्ट

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनका मसाज करवाते हुए वीडियो सामने आया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि उनको तिहाड़ जेल में सही खाना नहीं दिया जा रहा, जिस वजह से उनका वजन 28 किलोग्राम कम हो गया है। इसके बाद बुधवार को एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें वो खाना खाते दिखाई दे रहे। इस वीडियो के साथ तिहाड़ जेल के सूत्रों ने दावा किया कि जैन को पूरा खाना मिल रहा और उनका वजन भी 8 किलो बढ़ गया है। हालांकि अब ये मामला कोर्ट पहुंचे गया है।

satyendra jain

सत्येंद्र जैन के वकीलों ने दिल्ली की अदालत में एक याचिका दायर की है, जिसमें मीडिया को ये निर्देश देने की मांग की गई कि उनके जेल से संबंधित सीसीटीवी क्लिप को ना प्रसारित किया जाए। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। वहीं कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों से सत्येंद्र जैन के भोजन और आहार परिवर्तन के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने मामले को गुरुवार दोपहर 2 बजे के लिए पोस्ट कर दिया। कोर्ट ने तिहाड़ अधिकारियों को जैन की मेडिकल की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सोमवार तक का समय दिया है।

बिना मंदिर जाए खाना नहीं खाते?
दरअसल बीजेपी और ईडी ने आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इसको लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया। इस पर आम आदमी पार्टी ने कहा था कि जैन की तबीयत खराब हो गई है। वो जेल में अन्न का सेवन नहीं कर रहे , क्योंकि वो बिना मंदिर जाए खाना नहीं खाते। वहीं मसाज को फिजियोथेरेपी बताया गया। AAP ने कहा कि जैन को एक्यूप्रेशर की बीमारी है, लेकिन अब नया वीडियो आने से पार्टी अपने दावों में उलझ गई है।

MCD और गुजरात चुनाव में पड़ेगा असर?
आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर भी सरगर्मियां तेज हैं। ऐसे में सत्येंद्र जैन के वीडियो आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। हालांकि AAP नेताओं का दावा है कि बीजेपी के पास मुद्दे नहीं है, इस वजह से वो वीडियो-वीडियो खेल रही।

ये भी पढ़ें- आम कैदियों को भी मिल पाती हैं सत्येंद्र जैन जैसी सुविधाएं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+