दिल्ली की आजादपुर मंडी में कैसे लगी आग, मंत्री गोपाल राय ने दिए जांच के आदेश
Azadpur Mandi Fire News: दिल्ली की आजादपुर मंडी में शुक्रवार 29 सितंबर को भीषण आग लग गई थी। मंडी में आग कैसे लगे, इसकी जांच के आदेश दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही, घटना की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने के लिए कहा।
विकास मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मंत्री गोपाल राय ने विकास विभाग के अधिकारियों को आजादपुर सब्जी मंत्री में आग लगने के कारणों की जांच करने के आदेश दिए है। इतना ही, जांच रिपोर्ट आज यानी 01 अक्टूबर की शाम तक पेश करने के लिए कहा है।

दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी, एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी है। शुक्रवार को आजादपुर सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। आधिकारियों ने बताया था कि आग शुक्रवार शाम 5 बजकर 15 मिनट पर लगी थी।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कम से कम 11 गाड़िया मौके पर पहुंच गई और शाम साढ़ छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। शुरुआती सूचना के मुताबिक,आग आजादपुर मंडी में एक टमाटर विक्रेता के शेड के पीछे फेंके गए कूड़े के ढेर में लगी और कुछ ही समय में फैल गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, टमाटर के लिए रखे गए हजारों प्लास्टिक के कैरेट में यह आग लगी है, जिसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी। आग इतनी भयानक थी कि ऊंचीं लपटें देख लोग हैरान हो गए थे। पूरा बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications