दिल्ली जल मंत्री आतिशी बोलीं- अवैध टैंकर रोकने की जरूरत है लेकिन इससे पानी की कमी नहीं होगी दूर
Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी में जबरदस्त पानी की किल्लत झेल रहा है। एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में संचालित हो रहे अवैध टैंकर और उनकी मनमानी को लेकर दिल्ली सरकार से सवाल किया था। वहीं अब दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अवैध टैंकर और दिल्ली संकट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा देश की सर्वोच्च न्यायालय ने ये मुद्दा उठाया है। हमारी ओर से उसपर रिपोर्ट फाइल की जा चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा लेकिन आज के दिन में दिल्ली जल बोर्ड 1000 टैंकर चला रहा है। अवैध टैंकर रोकने की ज़रूरत है लेकिन उसे रोकने से भी दिल्ली में 40 एमजीडी की पानी की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।

बता दें बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में हो रहे जल संकट के बीच टैंकर माफिया पर नाराजगी जताई थी और जल टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में विफलता के लिए दिल्ली सरकार से सवाल किया था!
न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बालाचंद्र वराले की अगुवाई वाली शीर्ष अदालत की दो-न्यायाधीशों की अवकाश पीठ ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से पानी की बर्बादी को रोकने के लिए अब तक उठाए गए कदमों से उसे अवगत कराने को कहा।
बुधवार को सुनवाई के दौरान, शीर्ष अदालत ने कहा कि पानी की बर्बादी में 10 प्रतिशत की कमी से भी राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के सामने आने वाली गंभीर पानी की कमी को कम करने में मदद मिलेगी।
शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली सरकार उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई करने के अपने कर्तव्य में विफल रही, तो वह शहर में जल संकट को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस को टैंकर माफिया की जांच करने का निर्देश दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications