दिल्ली: बस मार्शल को हटाने पर मंत्री आतिशी ने उठाए सवाल, कहा- BJP को महिलाओं की सुरक्षा की परवाह नहीं

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना ने बस मार्शल- सिविल डिफेंस वालंटियर को पद को खत्म करने पर बीजेपी और उप राज्यपाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली सरकार से नफरत करते- करते अब दिल्ली की महिलाओं से भी नफरत करने लगी है। उन्होंने इस हफ्ते बुधवार को सदन में कहा कि जिन सिविल डिफेंस वालंटियर ने मार्शलों के रूप में महिलाओं की सुरक्षा की आज वो सड़कों पर हैं।

मंत्री आतिशी ने सदन में बुधवार (29 फरवरी) को दिल्ली की बसों में तैनात सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के पद को खत्म करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव के चलते बस मार्शल के पदों को खत्म किया गया है। हलांकि दिल्ली की बसों में गुंडागर्दी और अश्लीलता से महिलाओं के सुरक्षा के लिए बस मार्शल का राष्ट्रीय राजधानी में रोल बेहद अहम है।

सदन में आतिशी ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, "जिन सिविल डिफेंस वालंटियर ने मार्शलों के रूप में, बसों में गुंडागर्दी और अश्लीलता से महिलाओं और बच्चों की रक्षा की है; कुछ लोगों की गंदी राजनीति के कारण आज वो सड़कों पर हैं।"

मंत्री ने आगे कहा, "पिछले कई साल से केजरीवाल सरकार के आदेश पर इन्हें नियुक्त करने वाले, इनका वेतन रिलीज़ करने वाले अधिकारी, भाजपा के दबाव में आकर अचानक इन्हें illegal करार देने पर बाध्य हो चुके है। चुने हुए मंत्रियों के आदेश मानने से इनकार कर रहे है, क्योंकि उन्हें नौकरी से हटाने, विजिलेंस इनक्वायरी करवाने की धमकी दी जा रही है। केजरीवाल जी से नफरत करते करते भाजपा, अब दिल्ली के महिलाओं से भी नफरत कर बैठी है। दिल्ली बस मार्शलों-सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स से भी नफरत कर बैठी है। पर चाहे जो भी हो, AAP इनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+