DELHI MAYOR: दिल्ली मेयर चुनाव में AAP की जीत पर सोशल मीडिया ने लिए BJP के मजे
दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद बीजेपी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर बीजेपी के खिलाफ मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स अपने-अपने अनुसार ट्वीट कर बीजेपी के मजे ले रहे हैं।

Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम को आज अपना नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय राजधानी की नई मेयर चुन ली गई हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हरा दिया है. मेयर चुनाव में शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं। 'आप' पार्टी की जबरदस्त जीत और बीजेपी की हार के बाद सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़ आ गई है।
दिल्ली मेयर चुनाव में AAP की जीत पर BJP को लेकर बने Memes
दरअसल, दिल्ली में बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने चुनाव परिणाम से पहले ट्वीट कर लिखा, दिल्ली में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनेगा। अब जब चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, तो बग्गा को मीम्स के साथ जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की जीत के बाद एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट कर..हम जीत गए... लिखकर बीजेपी को ट्रोल किया। साथ में ही एक परेशान व्यक्ति की फोटो शेयर की, जिसके कपड़ों पर कमल का फूल बना है, जोकि बीजेपी का निशान है।
नितिन चवन नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'चुनाव के मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप ने काम किया 'शिवसेना बनाम भारत निर्वाचन आयोग' के लिए एक अच्छी खबर है।
ये भी पढ़ें- Delhi Mayor Chunav 2023 Live: AAP की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गईं
Recommended Video
सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
दरअसल, 'आप' पार्टी को मिली जीत के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शैली ओबेरॉय को मेयर चुने जाने की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'दिल्ली के गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। @OberoiShelly के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।' इसके साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार।












Click it and Unblock the Notifications