Delhi Mayor Chunav 2023: MCD हाउस में हुए हंगामे के बाद कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित
MCD Mayor Election Live: दिल्ली में मेयर के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों दलों के पार्षदों के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

Delhi Mayor Election 2023 : दिल्ली नगर निगम को अपना नया मेयर मिल गया है। आप की शैली ओबेरॉय 150 वोटों से दिल्ली की नई मेयर बनीं हैं। बुधवार को नगर निगम सदन में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग होने के बाद नए मेयर का फैसला हुआ। सभी पार्षदों ,विधायकों और 10 मनोनीत सांसदों ने अपना वोट डाला। आपको बता दें कि इससे पहले भी तीन बार मेयर के चुनाव की कोशिश की गई थी लेकिन तीनों ही बार यह प्रयास विफल रहा था। मेयर और अन्य पदों पर चुनाव के दौरान एमसीडी में जमकर हंगामा देखने को मिला। भाजपा और आप के पार्षदों में झड़प भी देखने को मिली। दोनों दलों के पार्षदों के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
Recommended Video
Delhi MCD Mayor Election: 22 फरवरी को मेयर का चुनाव, Arvind Kejriwal की मांग पूरी | वनइंडिया हिंदी
LIVE Feed
क्रास वोटिंग से नहीं डरते: शैली ओबेरॉय
दिल्ली एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, 'उन्होंने सदन का सम्मान नहीं किया। लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। यह शर्मनाक है। हम कल भी शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद कर रहे हैं। हम क्रॉस वोटिंग से नहीं डरते, दिल्ली के लोगों ने हमें जनादेश दिया है। वे (BJP) चुनाव हार गए हैं, इसलिए वे डरे हुए हैं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications