दिल्ली MCD कोचिंग संस्थान में मृतक स्टूडेंट्स के नाम MCD बनवाएगी लाइब्रेरी, मेयर शैली ओबेरॉय ने किया ऐलान

दिल्ली एमसीडी राजेंद्र नगर इलाके में आईएएस कोचिंग संस्थान के पानी घुसने के बाद मृतक छात्रों की मौत के बाद सख्त एक्शन ले रही है। इस हफ्ते अवैध निर्माण और मानकों की अनदेखी करने वाले कई कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है। मामले में सख्ती के बीच दिल्ली एमसीडी ने कोचिंग हादसे मृतक स्टूडेंट्स के नाम पर दिल्ली के भीतर 4 लाइब्रेरी स्थापित करने का ऐलान किया है।

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने राजेंद्र नगर कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने के कारण जिन छात्रों की मौत हुई उनकी याद में पुस्तकालय स्थापित करने के निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अधिकारियों को राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, पटेल नगर, बेर सराय में मृत छात्रों के नाम पर 4 पुस्तकालय स्थापित करने का आदेश दिया गया है। दिल्ली को जो नुकसान हुआ है उसे कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन हम छात्रों के लिए सार्वजनिक पठन-पाठन में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।"

MCD will build a library
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+