दिल्ली में MCD ने शुरू किया 'मैराथन सफाई निरीक्षण अभियान', मार्च तक पूरी राजधानी को साफ करने का है लक्ष्य
देश की राजधानी दिल्ली को साफ सुथरा बनाने के लिए एमसीडी मेयर डॉ शैली ओबेराय ने 10 जनवरी से मैराथन सफाई निरीक्षण मिशन की शरूआत कर दी है। एमसीडी मेयर ने पूरी दिल्ली की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंदबनाने के लिए सफाई निरीक्षण अभियान शुरू किया है।

मेयर डॉ शैली दिल्लीवासियों से दरख्वास्त की है कि हम लोग ग्राउंड जीरो पर उतर चुके हैं और दिल्ली साफ रखनी है।उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता की समस्याओं का हल करें। मेयर ने मार्च 2024 तक पूरी राजधानी को पूरी तरह से साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
वहीं आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि 50 दिनों तक यह कैंपेन चलेगा, जिसका नेतृत्व हमारी मेयर, डिप्टी मेयर और आला अधिकारी कर रहे हैं।एमसीडी के अधिकारियों के साथ मेयर शैली ओबेरॉय ने बैठक की जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली में सफाई अभियान के तहत अब तक करीब 80 फीसदी तक GVP यानी गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म हो चुके हैं।
मेयर बताया एमसीडी का लक्ष्य राजधानी दिल्ली से शत प्रतिशत GVP को खत्म करना है। इसके साथ ही मेयर ने दावा किया कि मार्च 2024 के पहले हफ्ते तक दिल्ली में पूरी तरह से कूड़े का बिलकुल सफाया कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम सभी एक-एक गली, एक-एक कूचे में जाकर इस सफाई अभियान को चलाएंगे।
मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा
हमें इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता से लेकर कार्यकर्ताओं, पार्षदों, विधायकों का साथ चाहिए ताकि दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई व्यवस्था को दुरस्त कर दिल्ली को साफ सुथरा बनाने का वादा किया है। अगले डेढ़ महीने में आप सभी को इसके परिणाम देखने को मिलेंगे. हम दिल्ली वासियों को एक स्वच्छ व सुंदर दिल्ली देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications