दिल्ली 'मैराथन सफाई निरीक्षण अभियान' के दूसरे दिन एमसीडी मेयर डॉ शैली ने की सात किलोमीटर पैदल यात्रा
देश की राजधानी में नगर निगम के तहत 10 जनवरी से 'मैराथन सफाई निरीक्षण अभियान' शुरू किया गया है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की नेता और एमसीडी मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने विधायकों और पार्टी के नेतााओं के साथ बुधवार को दिल्ली की सफाई को लेकर पदयात्रा शुरू की।

एमसीडी मेयर डॉ शैली ने गुरुवार को "अब दिल्ली होगी साफ" अभियान के तहत Ground ZERO के दूसरे दिन कोंडली विधायक कुलदीप कुमार और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक, पार्षदों और सभी अधिकारियों के साथ सात किलोमीटर पैदल यात्रा की।
इस दौरान मेयर ने लोगों से मुलाकात की और उन्होंने बताया कि सफ़ाई में ज़मीन आसमान का अंतर है, जिस पर मेयर ने कहा जहां गुंजाइश है, वो इस महीने पूरी करेंगे।
एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में "अब दिल्ली हो रही है साफ़" अभियान की शुरुआत की गई थी। ये अभियान मार्च के पहले हफ़्ते तक चलेगा। एमसीडी मेयर डॉ शैली ने कहा था कि हम सभी Ground Zero पर उतर कर लोगों की शिकायत On The spot दूर करेंगे
बता दें मेयर शैली ने दावा किया है कि किए गए इस अभियान के तहत दिल्ली अगले 20 दिनों में कूड़ा मुक्त हो जाएगी। इसके तहत हर दिन लगभग 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके निरीक्षण किया जाएगा। मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा मार्च महीने तक दिल्ली पूरी तरह से बदली नजर आएगी। दिल्ली का पूरी तरह से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications