MCD कर्मचारी की ऑन ड्यूटी हुई मौत, मेयर ने 32 लाख की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी
MCD कर्मचारी की ऑन ड्यूटी करते हुए मौत हो गई। दिल्ली की एमसीडी मेयर शैली ओबरॉय नमृतक कर्मचारी के शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर पहुंची।

मेयर शैली ने मृतक कर्मचारी के परिवार को 32 लाख की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा! उन्होंने कहा ईश्वर न करे किसी के जीवन में ऐसा पल आए। निगम की AAP सरकार सबके सुख-दुख में साथ खड़ी है।
हालांकिे हादसे का शिकार हुए एमसीडी कर्मचारी के नाम का जिक्र नहीं किया है। लेकिन अभी कुछ दिन पहले अलीपुर इलाके में 40 वर्षीय रमेश चंद जब ड्यूटी पर था तब उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। एमसीडी में कार्यरत रमेश खोदी गई खाई में गिर गए थे जिसमें उनकी मौत हो गई।
28 फरवरी को ये हादसा हुआ, रमेश जब इलाके में चल रहे निर्माण कार्य के खोदी गई खाई में गिरा तब उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसरा दिल्ली जल बोर्ड का सीवरेज का काम चल रहा था, जिसके कारण खाई खोइी गई थी।
रमेश एमसीडी में मलेकिया विभाग में कार्यरत थे। जब रमेश अपने काम से घर वापस लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ। रमेश की मौत के बाद बेसहारा हुए परिवार का अब एमसीडी मेयर ने दुख बांटा है।












Click it and Unblock the Notifications