MCD Election: बीजेपी ने घोषित किए 232 प्रत्याशी, 9 पूर्व मेयर भी मैदान में

गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली नगर निगम के चुनाव पर भी पूरे देश की नजर बनी हुई है, जहां बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा। कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 232 नेताओं के नाम हैं। पार्टी का दावा है कि इस बार भी वो नगर निगम चुनाव में बंपर जीत हासिल करेगी।

BJP list

दिल्ली बीजेपी के मुताबिक काफी मंथन के बाद इस लिस्ट को तैयार किया गया है। जिसमें 9 पूर्व मेयर, 52 पूर्व पार्षद, 3 डॉक्टर और 4 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। मामले में दिल्ली बीजेपी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस लिस्ट को फाइनल किया है, जिसमें 232 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस बार फिर से बीजेपी नगर निगम की सत्ता में वापसी कर रही है।

18 सीटों पर ऐलान बाकी
आपको बता दें कि नगर निगम में कुल 250 सीटें हैं, ऐसे में बीजेपी के 18 प्रत्याशियों की घोषणा अभी बाकी है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 4 दिसंबर को सभी सीटों पर एकसाथ मतदान होगा, जबकि 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। पहले दिल्ली में तीन नगर निगम हुआ करते थे, लेकिन कुछ महीनों पहले मोदी सरकार ने संसद में बिल लाकर सबका विलय कर उसे एक निगम में बदल दिया। हालांकि विपक्षी दलों ने इस बिल का खूब विरोध किया था।

14 को नामांकन की आखिरी तारीख
तय कार्यक्रम के मुताबिक 14 नवंबर ही नामांकन की आखिरी तारीख है। इसके बाद 16 नवंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर तय की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक राजधानी में 250 वार्ड हैं, जिसमें चुनाव करवाने के लिए 50 हजार से ज्यादा ईवीएम की जरूरत पड़ेगी। जिसकी व्यवस्था कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+