MCD Election 2022 Exit Poll: एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, जानें MCD में किसकी बन रही सरकार?

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को हुई थी। इसी बीच दिल्ली नगर निगम का एग्जिट पोल भी जारी हो गया है। इसके मुताबिक यहां पर AAP की सरकार बनने का अनुमान जाताया गया है।

mcd exit poll

MCD Election 2022 Exit Poll: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को हुई थी। जबकि रिजल्ट गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ 8 दिसंबर को जारी किया जाएगा। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। इस बार भी पार्टी के नेताओं की तरफ से दावा किया जा रहा है कि भाजपा चुनाव जीत सकती है। हालांकि, एमसीडी चुनाव को लेकर जारी हुए एग्जिट पोल ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में आप की जीत का दावा किया जा रहा है।

इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि टाइम्स नाउ-ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में 146 से 156 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। दोनों ही एग्जिट पोल में भाजपा दूसरे नंबर है। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 69 से 91 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 3-7 सीटें ही मिलती दिख रही है। इसके अलावा टाइम्स नाउ-ईटीजी में भाजपा को 84 से 94 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 6 से 10 सीटें ही मिलने की उम्मीद जताई गई है।

AAP को मिला 40 प्रतिशत महिलाओं का वोट
वोट शेयर की बात करें तो इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया में आम आदमी पार्टी को 46 फीसदी महिला और 40 फीसदी पुरुष मतदाताओं के वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, भाजपा को 34 फीसदी महिला और 36 फीसदी पुरुष वोटरों ने सपोर्ट किया है। जबकि एग्जिट पोल में कांग्रेस को 9 फीसदी महिला और 11 फीसदी पुरुषों वोट्स का साथ मिलने का अनुमान जताया गया है।

बंगाली वोटर्स ने आप पर दिखाया भरोसा
नगर निगम चुनाव में बंगाली वोटर्स ने सबसे आम आदमी पार्टी पर भरोसा दिखाया है। एग्जिट पोल के मुताबिक लगभग 42 फीसदी बंगाली लोगों ने आप को वोट दिया है। जबकि बीजेपी को 41 फीसदी, कांग्रेस को सिर्फ 8 फीसदी और अन्य को 9 फीसदी ने वोट दिए हैं। वहीं, साउथ इंडियन दिल्लीवासी वोटर्स ने 'आप' पर भरोसा जताया है। लगभग 58 फीसदी लोगों ने आप को वोट किया है। जबकि भाजपा को 23 फीसदी, कांग्रेस को 9 फीसदी और अन्य को 10 फीसदी लोगों ने वोट दिया है।

पहाड़ी समुदाय का आप पर नहीं भरोसा
निगम वोटिंग में पहाड़ी वोटर्स को भाजपा के साथ दिखाया गया है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि बीजेपी को 43 फीसदी पहाड़ी वोटर्स ने वोट दिया है। जबकि कांग्रेस को नौ फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट दिए हैं। हालांकि, दिल्ली में रहने वाले 'अन्य' मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी, बीजेपी को 35 फीसदी, कांग्रेस को 11 फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट दिए हैं।

जानें किस वर्ग के वोटर्स ने सबसे ज्यादा किसे दिया वोट
इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया पोल के मुताबिक पूर्वाचली वोटरों ने 'आप' को सबसे ज्याद 43 फीसदी, भाजपा को 37 फीसदी, कांग्रेस को आठ फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट दिए हैं। इसके अलावा पंजाबी वोटर्स ने भी आप पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक लगभग 58 प्रतिशत पंजाबी वोटर्स ने 'आप' को दिया है। जबकि 24 फीसदी ने भाजपा को और 8 फीसदी ने कांग्रेस को वोट किया है। वहीं, अन्य को 10 फीसदी ने वोट दिया है। इसके अलावा दिल्ली के 42 मूल निवासियों ने आप को वोट दिया है।

ये भी पढ़ें- Exit Polls 2022: गुजरात के लिए इस एग्जिट पोल ने दी केजरीवाल की AAP को सबसे ज्यादा सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+