MCD Mayor Election: एमसीडी की स्थगित बैठक 6 फरवरी को तय, एलजी ने दी मंजूरी
एमसीडी की स्थगित सदन बैठक के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अनुमति दे दी है। बैठक में मेयर, उपमहापौर और छह सदस्यीय स्थायी समिति के लिए चुनाव होना है।

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम की स्थगित बैठक अब छह फरवरी को होगी। दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है। इस अहम बैठक में दिल्ली नगर निगम को नया मेयर मिलने की पूरी उम्मीद व्यक्त की जा रही है। इस बैठक में मेयर और उपमहापौर सहित छह सदस्यीय स्थायी समिति के लिए चुनाव होगा।
Recommended Video
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम स्थगित बैठक छह फरवरी को कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे पहले एमसीडी के सदन की ये बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जिसकी वजह से तीन बार कार्रवाई स्थगित की करनी पड़ी। बाद में स्थिति को देखते हुए बैठक को स्थगित करना पड़ा था। जिसके बाद स्थगित हुई बैठक को फिर से आजोत करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजा था।
आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने एमसीडी के पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा द्वारा मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ ग्रहण कराने का विरोध किया था। जिसके बाद सदन में हंगामा बढ़ गया। हंगामे की वजह से बैठक स्थगित करनी पड़ी और पार्षदों का शपथग्रहण भी नहीं हो पाया। जिसके बाद 24 जनवरी को पार्षदों की शपथ कराने से लेकर 24 जनवरी को बैठक बुलाई गई थी। इसमें मनोनीत सदस्यों और निर्वाचित पार्षदों की शपथ ग्रहण तो पूरा हो गया, लेकिन महापौर चुनाव को लेकर सदन में हंगामा हो गया। जिसके बाद बैठक स्थगित करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications