दिल्ली: भलस्वा डंप यार्ड में लगी आग, दूर तक लपटें ही लपटें, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के भलस्वा डंप यार्ड में भीषण आग लग गई है और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब भलस्वा डंप यार्ड में भीषण आग लग गई। इस घटना का एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है, जिसमें आग की लपटें दूर तक उठती हुई दिखाई दे रही हैं। दिल्ली फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें करीब 5:47 बजे उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डंप यार्ड में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग की वजह से आस-पास के इलाकों में भी लोगों को धुएं से परेशानी हो रही है। देखिए वीडियो:-
आपको बता दें कि इस साल दिल्ली में अब तक आग लगने की ऐसी तीन बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें एक घटना हाल ही में 28 मार्च को उस वक्त हुई, जब गाजीपुर इलाके में स्थित कूड़े के ढेर में आग लगी। इस आग पर फायर ब्रिगेड विभाग को पूरी तरह काबू करने में करीब 50 घंटों का लंबा वक्त लगा। साथ ही इस आग की वजह से आसपास के इलाकों में भी स्मॉग छाया रहा।












Click it and Unblock the Notifications