दिल्ली: ऑरिएंटर बैंक ऑफ कॉमर्स से नकाबपोश बदमाश ने 1.5 लाख रुपए लूटे, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार की सुबह ऑरिएंटर बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाश ने बैंक से 1.5 लाख रुपए लूट लिए और भाग गए। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस की मानें तो बदमाश ने मास्क पहना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, लूट की घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह 10:30 बजे फोन आया कि ओबीसी की तिलक नगर ब्रांच में लूट हुई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ऐसा बताया जा रहा है कि एक बदमाश मास्क लगाया हुआ था। इस शख्स ने काली जैकेट और नीली ट्राउजर पहन रखी थी।
यह शख्स बैंक के अंदर घुसा और इसने पहले तो गार्ड को अपने कब्जे में लिया और पैसों की डिमांड करने लगा। इसके बाद बैंक के ही एक कर्मचारी ने उसे 1,50,000 रुपए दे दिए। रुपए मिलते ही यह बदमाश तुरंत फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस लुटेरे की पहचान करने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी के वीडियो फुटेज हासिल करने की भी कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications