पंजाब में दिव्यांगों के लिए मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Punjab News: पंजाब सरकार प्रदेश की चौतरफा विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने दिव्यांग कोटे के तहत खाली पड़े पदों के बैकलॉग को खत्म करने के लिए सीधी भर्ती की तैयारी कर ली है, जिसके तहत दिव्यांग कोटे के 1754 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 556 पदों को पदोन्नति से भरने की भी प्रक्रिया पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री मान ने सरकारी निवास पर सामाजिक न्याय और बाल कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मान ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों के खाली पदों के बैकलॉग की पहचान कर ली है। अब तक अलग-अग विभागों में बैकलॉग के रूप में सीधी भर्ती के 1754 पदों और पदोन्नति के 556 पदों की पहचान की गई है। साथ ही सीएम मान मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया तेज की जाए।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी और कहा कि यह संशोधन दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों के विकास के लिए कई पहल किए हैं। राज्य सरकार ने दृष्टिहीनों के आश्रितों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की है और इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
आगे मान ने कहा कि पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी बसों के किराए में दिव्यांगों को 50 प्रतिशत छूट दी गई है और 2023-24 के दौरान 7.5 लाख यात्रियों को लाभ पहुंचाकर 2.19 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications