'आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही', दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सिसोदिया का BJP पर हमला
Manish Sisodia News: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रीय राजधानी में चरमराती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी और उपराज्यपाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में एक्सटॉर्शन केस, फायरिंग, मर्डर व अन्य आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है बेखौफ बदमाशों को देखकर तो ऐसा लगता है कि बीजेपी ही दिल्ली में गुंडो को बढ़ावा दे रही है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। बड़े गैंगस्टर्स की ओर से दिल्ली में आये दिन व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकाया जा रहा है। ये स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि बीजेपी ने दिल्ली को 90 के दशक वाली स्थिति में पहुंचा दिया है।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की वर्तमान स्थिति को देखकर मुंबई के अंडरवर्ल्ड से तुलना कर सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी का ये हाल है। यहां आम आदमी सुरक्षित नहीं है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में ही इतने बड़े स्तर पर गैंग चला रहा है। बीजेपी दिल्ली में गुंडों को बढ़ावा दे रही है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
आगे उन्होंने कहा कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी केंद्र की है। अगर वे Law & Order को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार को यह काम सौंप देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications