'शराब घोटाला' नाम पर BJP ने गढ़ी काल्पनिक कहानी, मनीष सिसोदिया ने कुछ यूं लिया आड़े हाथों
Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने 'शराब घोटाला' नाम से एक काल्पनिक कहानी गढ़ी थी और सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देकर उस कहानी का अंत कर दिया।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने यह बाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे लिए सुखद अंत है और भाजपा के लिए दुखद अंत है। उन्हें लगा कि वे अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनाव तक जेल में रखेंगे।

लेकिन, उनकी कहानियां कोर्ट में गलत साबित हुईं और आज अरविंद केजरीवाल और मैं जेल से बाहर हैं। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुचक्र रच रही थी कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री और उसकी टीम को जेल में डालो और उसकी पूरी पार्टी को खत्म कर दो।
अगर आप सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हो तो आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे हो। जब आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे तो ईश्वर की ताकत आपके साथ होती है। आज ईश्वर की ताकत हम सबके साथ है। भाजपा वालों ने शराब घोटाला नाम की मनोहर कहानी लिखी थी उसका आखिरी पूर्ण विराम सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देकर लगा दिया।
मनीष सिसोसिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल आम आदमी पार्टी के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए उम्मीद हैं। मुफ़्त शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली का सपना देखने वाले देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद हैं।












Click it and Unblock the Notifications