मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद किन्हें मिलेगा पोर्टफोलियो? जानिए
दिल्ली के मंत्रिमंडल से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद 18 विभागों को पोर्टफोलियो रिक्त हो गया है। जिसकी जिम्मेदारी दो अन्य AAP विधायकों की दी जा सकती है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट से मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के इस्तीफे के बाद 18 विभागों का पोर्टफोलियो रिक्त हो चुका है। इन विभागों की जिम्मेदारी 'आप' के लिए दो नामों की चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जल्द ही इन नामों की घोषणा भी कर सकते हैं।
न्यूज प्लेटफार्म इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ विभागों को राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) और समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद (Raj Kumar Anand) को आवंटित किया जाएगा।
दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर हैं। जमानत के लिए मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। लेकिन अदालत ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की अनुमति दी थी। जबकि दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन 9 महीने से तिहाड़ जेल में हैं। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सत्येंद्र जैन के भी पोर्टफोलियो का जिम्मा संभाल रहे थे। सिसोदिया के साथ सत्येंद्र जैन ने भी इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद दिल्ली मंत्रिमंडल के 33 में से 18 विभागों का कुल कैबिनेट में दो पोर्टफोलियो रिक्त हो गया है।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों के नाम शामिल किए जाएंगे। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति को लेकर घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद मंगलवार को दोनों ने नेताओं ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications