"वो तो मेरे लिए भगवान स्‍वरूप" , 17 महीने बाद जेल से रिहा हुए मनीष सिसोदिया ने जानें किसके लिए बोली ये बात

Manish Sisodia News: दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं। कथित शराब नीति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए मनीष सिसोदिया पूरे फार्म में नजर आ रहे हैं।

शनिवार को सुबह राजघाट पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ राजघाट पहुंच कर महात्‍मा गांधी की समाधि पर उन्‍होंने शीश नवाया और ध्‍यान लगाया।

इसके बाद मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा एक शख्‍स का नाम लेकर कहा कि वो मेरे लिए भगवान हैं। आइए जानते है ये बात पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किसके लिए कही?

Manish Sisodia

बता दें मनीष सिसोदिया ने जेल से रिहा होते ही कहा था कि तानाशाही का अंत हुआ और देश के संविधान की जीत हुई। वहीं आज शनिवार को आप नेताओं, कार्यकर्ताओं को जनसभा में संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा " बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर कल पर भगवान की कृपा हुई।

मनीष सिसोदिया ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने 75 साल पहले ही ऐसा अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा तानाशाह सरकार जब एंजेसिसयों, कानूनों और जेलों का दुरुपायोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था संविधान बचाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्‍तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचला।

इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने कहा मेरे लिए वकील अभिषेक मनु भगवान स्‍वरूप हैं। उन्‍होंने कहा मैं उन वकीलोें का भी शुक्रगुजार हूं जो यह लड़ाई लड़ रहे हैं। एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट धक्‍के खा रहे हैं।

इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने आप नेताओं को संबोधि‍त कर‍ते हुए कहा हम तो रथ के घोड़े हैं, अभी हमारा सारथी अरविंद केजरीवाल जेल में हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा देश के आम आदमी की शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी खतरे में है। अगर आज देश ने विपक्ष को एक ताकत दी है और अगर आज विपक्ष एकजुट होकर एक आवाज में बोलेगा तो अगले 24 घंटों के भीतर अरविंद केजरीवाल बाहर आ जाएंगे।

उन्‍होंने कहा दुनिया भर में आतंकियों और ड्रग माफियाओं पर जो कानून लगाए जाते हैं वो कानून नेताओं, व्यापारियों और आम आदमियों को लगाकर लंबे समय तक उन्हें जेल में लगा जा रहा है। ये तानाशाही है जो देश के आम आदमी के खिलाफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+