जंगपुरा में क्रिसमस डे कार्यक्रम में शामिल हुए मनीष सिसोदिया
New Delhi: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सिसोदिया ने जंगपुरा में क्रिसमस डे कार्यक्रम में शिरकत की।
मनीष सिसोदिया ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- जंगपुरा विधानसभा में सनलाइट कॉलोनी-2 के निवासियों संग चर्च में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला। इस पावन अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, त्याग और मानवता के लिए उनके अद्भुत बलिदान को याद करते हुए मन गहरी श्रद्धा से भर गया। क्रिसमस अवसर है स्वयं को यह याद दिलाने का कि शांति, करुणा और सेवा का मार्ग ही मानवता का सच्चा रास्ता है।

उन्होंने लिखा- आइए, यीशु मसीह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए, सभी के लिए प्रार्थना करें-कि हर घर में सुख-शांति हो, हर दिल में प्रेम हो, और दुनिया में हर व्यक्ति के लिए सम्मान और बराबरी हो।
बीजेपी पर बोला हमला
वहीं, सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- भाजपा दिल्ली की जनता को मिलने वाली सुविधाओं को रोकने और AAP की ईमानदार सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे केस और रेड की साजिश रच रही है। फ्री बिजली, पानी, बस यात्रा, महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को जनता का ज़बरदस्त समर्थन देखकर भाजपाई बौखला गए हैं। अरविंद केजरीवाल, आतिशी, संजय सिंह और मुझ पर फर्जी केस बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। भाजपा जान ले, दिल्लीवाले उनकी साजिशों और झूठी बातों में नहीं फंसेंगे। आम आदमी पार्टी हर साजिश का डटकर मुकाबला करेगी।












Click it and Unblock the Notifications