दिल्ली में स्कूल खोलने की तैयारी में सरकार, मनीष सिसोदिया बोले- अब नहीं खोले तो बच्चों की एक पीढ़ी पिछड़ जाएगी

नई दिल्ली, जनवरी 26। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार स्कूलों को फिर से खोलनी की तैयारी में है। बुधवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बात के संकेत दिए कि दिल्ली में स्कूलों को जल्द ही खोल दिया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर अभी स्कूलों को नहीं खोला गया तो बच्चों की एक पीढ़ी पीछे छूट जाएगी।

Manish sisodia

बच्चों के माता-पिता का प्रतिनिधिमंडल मिला सिसोदिया से

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है, "दिल्ली के बच्चों के माता-पिता का एक प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिला है और स्कूलों को खोलने की मांग की है। उन्होंने मुझे 1600 से अधिक अभिभावकों द्वारा साइन किया एक ज्ञापन सौंपा है। मैं उनकी मांगों से सहमत हूं। अगर हम अभी स्कूल नहीं खोलेंगे तो बच्चों की एक पीढ़ी पीछे छूट जाएगी।"

अत्यधिक सावधानी बच्चों को नुकसान पहुंचा रही है- सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं उन पैरेंट्स की मांगों से सहमत हूं, जो चाहते हैं कि स्कूलों को खोल दिया जाए। सिसोदिया ने कहा कि राजधानी में जब कोरोना की तीसरी लहर आई तो हमने स्कूलों को बंद कर दिया, लेकिन अत्यधिक सावधानी अब हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रही है, इसलिए अगर अब स्कूलों को नहीं खोला गया तो एक बच्चों की पीढ़ी पीछे छूट जाएगी।

ओमिक्रॉन के खतरे के चलते दिसंबर में बंद हुए थे स्कूल

आपको बता दें कि दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के चलते स्कूलों को पिछले साल 28 दिसंबर को फिर से बंद कर दिया था। कोरोना काल में पूरे देश के अंदर स्कूल और कॉलेज पिछले 2 साल से बंद हैं। कोरोना की दूसरी लहर के धीमे पड़ने के बाद कुछ-कुछ राज्यों में स्कूलों को खोला गया था, लेकिन फिर ओमिक्रॉन के खतरे की वजह से फिर से स्कूलों को बंद कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+