वर्धमान शिक्षा मंदिर स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए मनीष सिसोदिया

New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा भी दमखम के साथ मैदान में उतर चुकी है। तो राजधानी की राजनीति में सियासी तौर पर अप्रभावी हो चुकी कांग्रेस भी इस बार दमखम के साथ सियासी जंग में उतर गई है।

इसी कड़ी में आप नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को वर्धमान शिक्षा मंदिर स्कूल, दरियागंज के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- शिक्षा के महत्व पर बच्चों से संवाद करने का अवसर मिला।

Manish Sisodia

उन्होंने कहा, उनके मासूम चेहरों में उज्ज्वल भविष्य की झलक और उनकी ऊर्जा ने मन को गहराई तक छू लिया। ऐसे क्षण न केवल प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा की असली शक्ति का अहसास कराते हैं।

बता दें कि मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को जंगपुरा में राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ एक कार्यक्रम किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर आपको अंबेडकर के नाम से इतनी नफरत है तो देश छोड़ कर जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+