हरियाणा के Exit Poll की वजह से रेड, मोदी सरकार पर आप का बड़ा आरोप
New Delhi: आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED Raid पर AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस की। सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि आज एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और हमारे नेताओं को खत्म करने के मकसद से प्रधानमंत्री के तोता-मैना ED ने राज्यसभा सांसद संजीव आरोड़ा के यहां रेड की है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह रेड किसी भ्रष्टाचार की वजह से नहीं बल्कि संजीव जी के आम आदमी पार्टी के सदस्य होने की वजह से की गई है। नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को चुनाव में नहीं हरा पा रहे हैं तो ऐसी हरकतें की जा रही हैं।

'हरियाणा के Exit Poll की वजह से रेड'
सिसोदिया ने BJP पर हरियाणा चुनाव को लेकर हमला बोला और कहा, संजीव अरोड़ा के यहां रेड पड़ी है, वह हरियाणा के Exit Poll की वजह से हुई है। हरियाणा में लोगों ने इनकी विदाई तय कर दी है। आज नरेंद्र मोदी को देश में महंगाई और बेरोज़गारी की चिंता नहीं है। आज देश के लोग इंतज़ार कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी कब 75 साल के हों और उनकी विदाई हो। भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी को विदा कर रहे हैं। हरियाणा के Exit Poll भी यही बात साबित कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी को देश में बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी की नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता की चिंता है।
PMLA कानून का दुरुपयोग किया गया
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर PMLA कानून के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि PMLA क़ानून देश में आतंकवादियों की फ़ंडिंग को रोकने के लिए बनाया गया था लेकिन इसका राजनैतिक दुरुपयोग किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने ऐसे फ़ैसले सुनाए, जिससे PMLA की धाराएं कमजोर हो गई हैं। जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से इनकी ताक़तें कम हो रही हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। वह तो अपने आपको भगवान से भी ऊपर मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications