दिल्ली: एम्स में सफाई कर्मचारी को लगा कोरोना का पहला टीका, जानिए क्या कहा

Manish Kumar, first person to receive COVID-19 vaccine, दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की शुरूआत पूरे देश में आज (16 जनवरी) से हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सफाईकर्मी मनीष कुमार को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्यंत्री डॉ. हर्षवर्धन और एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    दिल्ली: एम्स में सफाई कर्मचारी को लगा कोरोना का पहला टीका, जानिए क्या कहा
    जानिए क्या कहा मनीष कुमार ने

    जानिए क्या कहा मनीष कुमार ने

    बता दें कि मनीष कुमार देशी की राजधानी में टीका लगवाने वाले पहले शख्स बन गए है। टीका लगवाने के बाद मनीष कुमार ने अपना अनुभव भी मीडिया के साथ साझा किया। मनीष कुमार ने कहा, 'मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है, वैक्सीन लगने से मुझे कोई झिझक नहीं होगी और मैं अपने देश की और सेवा करता रहूंगा। लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मेरे मन में जो डर था वो भी निकल गया। सबको वैक्सीन लगवानी चाहिए।'

    वैक्सीन संजीवनी बूटी की तरह करेगी काम: हर्षवर्धन

    वैक्सीन संजीवनी बूटी की तरह करेगी काम: हर्षवर्धन

    सफाई कर्मचारी मनीष कुमार के बाद एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को भी टीका लगाया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की। इस अवसर पर दिल्ली एम्स में मौजूद डॉ. हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने COVAXIN की एक डोज मीडिया कर्मियों को दी, जिसे भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने निर्मित किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'मैं आज बहुत खुश और संतुष्ट हूं। पिछले एक साल से हम कोविड-19 के खिलाफ पीएम मोदी के मार्गदर्शन में लड़ रहे हैं। ये वैक्सीन संजीवनी बूटी की तरह काम करेगी।' उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत ने पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है उसी तरह कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भी हम ये जंग जीतेंगे। अब ये लड़ाई फाइनल स्टेज में है।

    भावुक हुए पीएम मोदी

    भावुक हुए पीएम मोदी

    टीकाकरण की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने भी इसे ऐतिहासिक पल बताया। साथ ही महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बलिदान को याद किया। इस दौरान पीएम मोदी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आज हमने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरूआत कर दी है, लेकिन सैकड़ों साथी ऐसे भी हैं, जो कभी घर वापस नहीं आए। उन्होंने एक-एक जीवन को बचाने के लिए अपना जीवन आहुत कर दिया, इसलिए आज कोरोना वायरस का पहला टीका स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को लगाकर एक तरह से समाज अपना ऋण चुका रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+