दिल्ली तक पहुंचा कुकी-मैतेई का संघर्ष, मणिपुर के कपल पर सरेआम हमला

दक्षिणपूर्वी दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में मणिपुर की एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, सरेआम बीच सड़क पर लोगों के एक समूह ने मणिपुर की एक महिला पर हमला किया।

शुक्रवार रात के समय सनलाइट कॉलोनी के पास किलोकरी गांव में आठ-नौ लोगों के एक समूह ने मणिपुर के दो पुरुषों और दो महिलाओं पर हमला किया। हमले में पीड़ितों को चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Manipuri woman assaulted by Kuki community group on Delhi street

शुक्रवार रात किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैतेई महिला पर कुकी समुदाय के कुछ लोगों ने हमला किया था। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आपसी विवाद का मामला है और दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं।

दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपितों ने पीड़ित पक्ष से आनलाइन टैक्सी बुक कराई थी। फिर उनके साथ गाली-गलौच की। जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो आरोपितों ने अपने साथियों को बुलाकर व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई कर दी।

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीडितों का कहना है कि मैं, मेरी पत्नी और मेरी बहन रात 11 बजे खाना खाने के बाद एक दोस्त को घर छोड़ रहे थे, तभी दो पुरुष और एक महिला हमारे पास आए और कहा कि उनके मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई है और उन्हें मुनिरका (दक्षिणी दिल्ली में) के लिए कैब बुक करने में मदद चाहिए। हम मदद करने के लिए तैयार हो गए।

पीड़ित का कहना है कि, कैब बुक करते वक्त मदद मांगने वाले शख्स ने मेरी पत्नी और बहन के खिलाफ भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए। जब हमने उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई तो वे अग्रेसिव हो गए और अपने करीब आठ-नौ दोस्तों को बुला लिया और हमें पीटना शुरू कर दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, कुछ लोगों ने एक महिला के बाल खींच रहे हैं और लातों से मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसे खींचने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना में घायल को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। महिला को घुटनों, आंख और माथे पर चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपित शराब के नशे में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+