Mangol Puri Chunav Result 2025: मंगोलपुरी सीट पर राकेश जाटव Vs राजकुमार चौहान में कौन जीता?
Mangol Puri Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को मंगोलपुरी सीट के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना 15 राउंड तक चली। दिल्ली की प्रमुख सीट मंगोलपुरी के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। मंगोलपुरी सीट पर 59.02 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Mangol puri Election Result 2025 LIVE: मंगोलपुरी विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल का अपडेट किया जा रहा है...
Mangol puri Election Result 2025: बीजेपी के राज कुमार चौहान जीते
मंगोलपुरी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राज कुमार चौहान ने 6255 वोटों से जीत हासिल की है। चौहान को कुल 62007 वोट मिले हैं। जबकि आप प्रत्याशी धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव को 55752 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार हनुमान चौहान को कुल 3784 वोट ही मिल पाए।
मंगोलपुरी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025: Mangolpuri)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मंगोलपुरी सीट से आम आदमी पार्टी ने राकेश जाटव धर्मरक्षक को टिकट दिया है। भाजपा ने राजकुमार चौहान को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से हनुमान चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।
Mangol Puri: मंगोलपुरी सीट से प्रत्याशी
- आप से राकेश जाटव धर्मरक्षक
- बीजेपी से राजकुमार चौहान
- कांग्रेस से हनुमान चौहान
विधानसभा के पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 का इतिहास
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की राखी बिड़ला ने 74,154 वोटों के साथ सीट जीती थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार करम सिंह कर्मा को 44,038 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश लिलोठिया को 4,073 वोट मिले।
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आप की राखी बिड़ला 60,534 वोट हासिल करके विजयी हुई थीं। उस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार राज कुमार चौहान को 37,835 वोट मिले थे और भाजपा के उम्मीदवार सुरजीत कुमार को 27,889 वोट मिले थे।
मंगोलपुरी ने हाल के चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए मजबूत पसंद दिखाई है, राखी बिड़ला ने 2015 और 2020 दोनों में लगातार जीत हासिल की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें:












Click it and Unblock the Notifications