दिल्ली में एक व्यक्ति के साथ लूटपाट के बाद बाइक सवारों ने चाकू घोंपा, पुलिस ने पकड़ा
दिल्ली में एक व्यक्ति को चाकू मारने की खबर सामने आई है। साउथ वेस्ट डीसीपी मनोज ने बताया कि हमे इस बात की जानकारी मिली थी कि लूट और चाकू मारने की घटना सामने आई है। तीन बाइक सवारों ने अशोक कुमार नाम के व्यक्ति के साथ लूटपाट के बाद उन्हें चाकू मार दिया।
डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों ने इसी तरह की दो घटनाओं को अंजाम दिया है। यह दोनों घटनाएं सागपुर थानाक्षेत्र में हुई। जिसमे से 75 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि बाकी के दो लोगों का इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच चल रही है। डीसीपी ने बताया कि हमने छापेमारी करके तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।

ऐसी ही घटना न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि रविवार को एक युवक की हत्या कर दी गई जबकि उसके दो दोस्तों को घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में खिजराबाद से शाम 4 बजे गिरफ्तार कर लिया।
रितिक जोकि एनएफसी में सर्वेंट क्वार्टर में रहता था, उसके दोस्त सोनू, प्रशांत, तैमूर नगर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोका और उनपर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications