दिल्ली: बहन पर आया साले का दिल तो जीजा ने भाइयों संग मिल कर दी हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावाला में मंगलवार एक शख्स शैलेंद्र की चार लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। शैलेंद्र पर आरोप था कि वो हत्यारोपियों की बहन के साथ काफी दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। जिसको लेकर उसने भाइयों से शिकायत की थी। जिसके बाद उन्होंने शैलेंद्र को मार डाला। हत्यारोपी मृतक का जीजा है, जिसने भाइयों केे साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चार में से तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

man thrashed to death by four for pestering sister in delhi

पुलिस ने बताया है कि शैलेंद्र हत्यारोपी राजू का साला है, उसका राजू के यहां आना जाना था। राजू की बहन से शैलेंद्र दोस्ती को कोशिश कर रहा था जो उसे पसंद नहीं था और यही शैलेंद्र की हत्या की वजह बना। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को कंझावाला के बाहरी इलाके में ये घटना हुई, कुछ लोगों ने शैलेंद्र के चिल्लाने की आवाज पर जब उसे घायल देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस शैलेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने सुरेश, हेमराज और राजू को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया, जब जो शहर के बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे, वहीं एक अन्य आरोपी रवि फरार है। हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया है कि बीते साल शैलेंद्र कुछ माह के लिए उनके घर रहा था लेकिन उसके घर में रहने से असहज थी इसलिए उसे घर से जाने के लिए कह दिया।

तीनों का कहना है कि इसके बाद भी शैलेंद्र लगातार उनकी बहन को परेशान कर रहा था, कई बार उसको इसके लिए चेताया लेकिन वो नहीं माना। इस पर चारों ने मंगलवार को उसे घर पर ही बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी जान चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+