दिल्ली के शख्स ने सभी मेट्रो स्टेशनों की सबसे कम समय में यात्रा कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एक कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह ने सबसे कम समय में सभी मेट्रो स्टेशनों की यात्रा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

नई दिल्ली, 16 मार्च। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एक कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह ने सबसे कम समय में सभी मेट्रो स्टेशनों की यात्रा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। डीएमआरसी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशनों को 16 घंटे और 2 मिनट में 348 किलोमीटर की दूरी तय करके यह उपलब्धि हासिल की।

Prafull Singh

डीएमआरसी ने दी प्रफुल्ल को बधाई

सिंह को बधाई देते हुए निगम ने कहा कि डीएमआरसी परिवार को प्रफुल्ल के इस कारनामे पर गर्व है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार सिंह प्रतिदिन दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। रोजाना सफर के दौरान उन्होंने इस चीज का अनुमान लगा लिया था कि वह कम समय में जल्दी से जल्दी सभी स्टेशनों की यात्रा कर सकते हैं और इसलिए उन्होंने ऐसा करने का विचार बनाया। चुनौती को पूरा करने के लिए सभी तैयारियों के बावजूद सिंह को पता था कि इस चेलैंज को पूरा करना शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उन्होंने कहा कि चेलैंज को पूरा न कर पाने के डर की वजह से वह एक रात पहले वह ठीक से सो भी नहीं सके।

यह भी पढ़ें: यूपी में सरकार बनाने की कवायद तेज, दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व के साथ CM योगी ने किया मंथन

आसान नहीं था चेलैंज को पूरा करना

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि मैं लंबे समय से दिल्ली मेट्रो का उपयोग कर रहा हूं। इसलिए मुझे सभी लाइनों के बारे में बहुत जानकारी है। चेलैंज को पूरा करने के लिए मैंने पूरी योजना बनाई थी कि मुझे कहां और किस लाइन से शुरू करना है और कहां खत्म करना है, ताकि मैं समय से पहले अपना रिकॉर्ड पूरा कर सकूं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना ओलंपिक मेडल जीतने जैसा

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन में पटेल चौक (लाइन-2) मेट्रो स्टेशन उनका पसंदीदा है। क्योंकि यहां पर दिल्ली की कहानी बयां करता एक छोटा सा म्यूजिम है और देश की पहली आधुनिक परिवहन सुविधा है। प्रफुल्ल ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर ऐसा लग रहा है कि मानो मैंने ओलंपिक मेडल जीत लिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+