दिल्ली के बवाना में स्थित कुर्सी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
रिपोर्ट के अनुसार बवाना औद्योगिक क्षेत्र में देर रात को भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

देश की राजधानी में बीती रात भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार बवाना औद्योगिक क्षेत्र में देर रात को भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यह आग बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी। जिसके बाद 8 दमकल की गाड़ियों को यहां भेजा गया। इस हादसे में ना तो कोई घायल हुआ है और ना ही किसी की मौत हुई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आग किस वजह से लगी थी।
बता दें कि इससे पहले मोदीनगर स्थित जींस फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसे 16 घंटे के बाद बुझाया जा सका था। इस आग को बुझाने के लिए 27 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, सोमवार शाम तकरीबन 4 बजे इस आग पर काबू पाया जा सका था। दमकल विभाग की ओर से कहा गया है कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आग शॉर्ट सरक्टि की वजह से लगी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है। जिस वक्त फैक्ट्री में यह आग लगी उस वक्त यहां सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे।












Click it and Unblock the Notifications