महाराष्ट्र और हरियाणा वाला 'प्रयोग' दिल्ली में भी; AAP का बीजेपी पर बड़ा आरोप

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि BJP षड्यंत्र कर दिल्लीवालों के वोट काट रही है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि "बीजेपी ने शाहदरा विधानसभा में 11,000 से ज़्यादा वोट कटवाने की Application दी। अब BJP ने आरके पुरम विधानसभा में 3800 से ज़्यादा लोगों का वोट कटवाने की Application दी।"

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मई में लोकसभा का चुनाव हुआ। उसके बाद 28 अक्टूबर को मतदाता सूची की समरी रिवीजन लिस्ट आई। वोट कटवाने के लिए आए आवेदन की जानकारी नवंबर में हुई तो कइयों के होश उड़ गए। संजय सिंह के मुताबिक आरके पुरम विधायक ने देखा कि यहां 3800 वोट कटवाने का प्रार्थना पत्र लगा है। यह जानकारी हैरान करने वाली है। अब 1800 लोगों की पड़ताल हुई तो पता चला कि उन्हें वोट कटने की कोई जानकारी ही नहीं।

Sanjay Singh

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग को आगे करके दिल्ली में चुनावी घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। आप सांसद ने कहा कि धीरज टोकस विधायक के पति हैं और खुद पार्षद भी हैं। वो अपने साथ यहां कुछ लोग लाये हैं जिनके वोट काटने की कोशिश हुई है। ये वोटर्स उन बूथों के हैं जहां से आम आदमी पार्टी चुनाव जीतती है।

महाराष्ट्र और हरियाणा वाला प्रयोग दिल्ली में भी- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने आगे बीजेपी के ऊपर और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र और हरियाणा वाला प्रयोग दिल्ली में भी करना चाहती है, हम ये खेल चलने नहीं देंगे। संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को भी बेनकाब करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त को इन लोगों तक अपनी सफाई पेश करनी चाहिए।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने Press Conference कर आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आप वोटर्स के नाम कटवाने के लिए चुनाव आयोग में एप्लीकेशन दिया है। चुनाव आयोग की साइट पर शिकायतों से संबंधित सही आंकड़े पेश नहीं किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+